स्वर्ग सदन आश्रम में भोजन वितरण किया

Oct 09 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेवा सप्ताह के छठे दिन गुरूवार को अन्नपूर्णा भोजन वितरण प्रसादी के अंतर्गत लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, आराध्या आध्या द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम में भोजन वितरण आध्या की अध्यक्ष प्रीति झा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की आभार कमल बनवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधीर बाजपेई, विशिष्ट अतिथि संदीपा मल्होत्रा, प्रदीप शर्मा, अनुभूति संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल रही। इस अवसर पर अशोक शर्मा, नीता अग्रवाल, वंदना गुप्ता, मनु शर्मा, बबीता गुप्ता  आदि सदस्य उपस्थिति रहे।