आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी का 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़ा आंदोलन
Oct 09 2025
ग्वालियर। देश के सर्वोच्च न्यायालय के जज बीआर गवई पर हुए हमले ओर ग्वालियर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष द्वारा की गई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने और बहुजन समाज के महापुरुषों का अपमान करने वालों का मुंह काला और जूते की माला पहनने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।
बीते दिनों हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज दलित संगठन और आजाद समाज पार्टी ने ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि. जो लोग बहुजन समाज के महापुरुषों को लेकर अपनी भाषा की मर्यादा को तोड़ेंगे तो उन्हें आजाद समाज पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी।
15 अक्टूबर को आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एडवोकेट और जज पर जूता फेंकने वालों का जो मुंह काला कर जूतों की माला पहनाएगा..उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









