मैरिज गार्डन में जुआ खेलते 10 जुआरियों को पकड़ा,2.21 लाख नगदी जब्त

Oct 09 2025

ग्वालियर। डबरा देहात पुलिस ने दीपावली से पहले जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक मैरिज गार्डन में चल रहे जुए की फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को पकड़ा है। जुआ खेलने वालों के पास से 2 लाख 21 हजार रुपए नगदी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। 
गत रात करीब 9 बजे डबरा देहात टीआई सुधाकर सिंह तोमर को मुखबिर ने सूचना दी कि आरसी ग्रीन गार्डन के एक कमरे में जुआरियों का मेला लगा हुआ है और बड़े-बड़े दांव लगाए जा रहे हैं। मुखबिर ने यह भी बताया कि जुआरियों ने सुरक्षा के लिए जगह-जगह अपने मुखबिर तैनात कर रखे हैं, जिससे पुलिस की गतिविधि पर नजर रखी जाए। इसलिए पुलिस ने प्राइवेट गाडिय़ों से सिविल ड्रेस में कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे कोई चूक न हो।
सूचना मिलते ही टीआई सुधाकर सिंह तोमर ने थाने का स्टाफ इक_ा किया और पूरी जानकारी दी कि किसे क्या करना है। इसके बाद प्राइवेट गाडिय़ों का इंतजाम किया। जिनको कमरे के अंदर जाकर पकडऩा था वह टीम अलग बनाई गई, जबकि मैरिज गार्डन की घेराबंदी के लिए अलग टीम बनाई गई।
आरसी ग्रीन गार्डन में जुआ खेल रहे जुआरियों को भनक तक नहीं लगी कि पुलिस उनके सिर पर आ खड़ी हुई है। पुलिस की टीम ने जिस कमरे में जुआ चल रहा था वहां दबिश दी तो जुआरी ताश की गड्डी फेंट रहे थे। सिर पर पुलिस खड़ी देखकर जुआरियों के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने कमरे से 10 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 11 मोबाइल तथा 2 लाख 21 हजार रुपए व  दो गाडिय़ां को जब्ती में लिया है।
पुलिस ने आरसी ग्रीन गार्डन से विजय गुर्जर पुत्र सुरेन्द्र गुर्जर निवासी श्रीराम कॉलोनी, बल्लू उर्फ राजेश जैन निवासी तिवारी फार्म महावीर पुरा, विकास श्रीवास्तव पुत्र रामेश्वर निवासी चीनौर रोड, दिनेश गुप्ता पुत्र रामफल निवासी ठाकुर बाबा मंदिर रोड, श्यामू जैन पुत्र प्रेम निवासी जवाहर गंज, मनीष गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र निवासी जवाहर गंज, राहुल गुप्ता पुत्र बिहारी लाल निवासी जवाहर गंज, लक्ष्मीचंद्र जैन पुत्र किशोरी लाल निवासी मंडी गेट, विश्वजीत जैन पुत्र श्याम जैन निवासी गंगापुरा तथा आनंद रजक पुत्र जयशंकर रजक निवासी हनुमान गंज डबरा को पकड़ा है।