20 बच्चों की मौत पर भी मोदी और मोहन मौन: धर्मेन्द्र शर्मा
Oct 09 2025
ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहरीली कफ सिरप से 20 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन इतने बड़े हादसे के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई बयान नहीं आया, कोई शोक संदेश तक नहीं। जो व्यक्ति वोट मांगने के लिए बार-बार मध्यप्रदेश आ सकता है, वह 20 मासूमों की मौत पर चुप है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि कोई बड़ा भाजपा नेता भी इस त्रासदी पर संवेदना व्यक्त करने आगे नहीं आया। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह चौहान, अमित शाह आदि सब खामोश हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि जनता अब सवाल नहीं पूछती।
इन्हें विश्वास है कि चाहे 20 बच्चे मरें या 2000, लोगों को धर्म और नफरत के मुद्दों में उलझाकर वोट फिर भी मिल जाएंगे। धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तो बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघ दीं, जब उन्होंने कहा-वो कल की बात थी, अब आज की बात करो।
यह बयान न केवल असंवेदनशील है बल्कि यह साबित करता है कि भाजपा सरकार जनता की पीड़ा से पूरी तरह बेपरवाह हो चुकी है। राज्यपाल स्वागत समारोह में व्यस्त हैं, मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंसों में और भाजपा नेता अगले चुनाव की तैयारियों में। किसी को फर्क नहीं पड़ता कि 20 परिवारों के घरों में सन्नाटा पसरा है।
धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मृत बच्चों के परिवारों को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जहरीली कफ सिरप बनाने वाली कंपनी और संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और पूरे मामले की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









