पोषण माह गतिविधि कार्यक्रम में पौष्टिक भोजन की जानकारी दी

Oct 09 2025

ग्वालियर। पोषण माह गतिविधि अंतर्गत परियोजना स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर 1 में आयोजित किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना शहर के 4 के मार्गदर्शन में पोषण गतिविधियो का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहज रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से बने व्यंजन की प्रदर्शनी एव सस्ते सामग्री से घर पर बने खिलौनो की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित गर्भवती माताओ, धात्री माताओ ओर बच्चों के माता पिता, दादी को परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपिका रावत द्वारा पौष्टिक भोजन के महत्व, संतुलित आहार स्वस्थ जीवन शैली के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम में कठपुतली शो के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
पौष्टिक आहार व्यंजन की प्रदर्शनी में लाली चौरसिया को तिरंगा थाली के लिए प्रथम पुरस्कार, नीरज माहौर को द्वितीय, नेहा तिवारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपिका रावत, पर्यवेक्षक श्रीमती नीतू शाक्य श्रीमती सुनीता यादव सुनीता यादव, श्रीमती उर्वशी सोलंकी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रही। अंत में श्रीमती कमलेश शर्मा, साधना मिश्रा, रमा कुशवाह गीता सूर्यवंशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।