जन शिक्षकों को महिनों से वेतन नहीं, कलेक्ट्रेट और डीपीसी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा
Oct 09 2025
ग्वालियर। सर्व शिक्षा मिशन के लिए काम करने वाले अंचल के जन शिक्षक इन दिनों परेशान हैं। उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जन शिक्षकों की वर्तमान स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। ऐसा लग रहा है कि इन सभी की दीपावली काली ही मनेगी। जन शिक्षकों ने बताया कि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से वेतन मिलता है।
इस समय दीपावली का त्यौहार निकट है, इस समय वेतन भुगतान न होने से जन शिक्षकों कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते बीआरसीसी व सभी जन शिक्षक कलेक्ट्रेट व मोतीमहल पहुंचे।
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नाम एसडीएम नरेंद्र बाबू यादव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मोतीमहल में डीपीसी के नाम हेमंत शुक्ला एपीसी को ज्ञापन सौंपा।
सभी कर्मचारियों का कहना है कि यदि दीपावली से पूर्व वेतन भुगतान नहीं होता है तो वह अपना काम बंद कर देंगे। इस मामले में मप्र शिक्षक कांग्रेस के महामंत्री राजीव पाठक कहा कि दीपावली के पूर्व सभी को भुगतान किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन प्रदेश महामंत्री राजीव पाठक ने वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर चेतावनी दी है और कहा कि दीपावली के पूर्व भुगतान किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









