हम साथ साथ हैं कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भाग लिया

Oct 08 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233ई1 के सेवा सप्ताह सेवांकुर के पाँचवें दिन पीस पोस्टर प्रतियोगिता दिवस मनाया। प्रतियोगिता का विषय था, एक साथ हम इस विषय पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति, सृजनशीलता और रंगों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया।
आयोजन सर्विस वीक चेयरपर्सन अजय सपरा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लायंस के विभिन्न क्लबों ने शहर के अनेक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की। हर ड्राइंग शीट पर बच्चों की मासूम सोच, रंगों का समन्वय और एकता का स्वरूप झलकता दिखाई दिया।
प्रतियोगिता का आयोजन लायंस क्लब सिटी, ओजस, आरिश, आस्था, डबरा, डबरा सिटी, रॉयल,इंद्रप्रस्थ, सिटी स्टार, श्रील, आध्या, आराध्या एवं अनुभूति सहित अन्य क्लबों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट्स, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुधीर बाजपेई, अजय सपरा, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा,   नितिन मांगलिक, जुबेर रहमान, डा रजनीश नीखरा, राज शिवहरे, प्रीती सिंह, सत्येंद्र यादव, सुमन मदान, नरेंद्र सिंघल, ज्योति अग्रवाल, अशोक चौधरी, मीनाक्षी गोयल, नीता अग्रवाल, अंजू गर्ग, वंदना गुप्ता, संध्या जैन, प्रीति झा, मनु शर्मा आदि सदस्य उपस्थिति रहे।