विधायक डॉ. सिकरवार ने वार्ड 45 में किया सीसी रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन

Oct 08 2025

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बुधवार को वार्ड 45 के नाट्य कला मंदिर वाली गली, आवा महाराज वाली गली एवं हॉस्पीटल रोड कमल मिस्त्री वाली गली में सीसी रोड निर्माण के लिये क्षेत्रीय जनता के साथ भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। भूमिपूजन के बाद सडक़ निर्माण का कार्य शुरू किया गया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्य है और जन आकांक्षाओं को दृष्टि रखते हुये विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। जनता की मांग को देखते हुये आज सडक़ निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया है, हम क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कृत संक्लपित है और इस दिशा में जन भावनाओं के अनुरूप काम को तेजी से गति दे रहे है।
 इस अवसर पर अवधेश कौरव, अनूप शिवहरे, क्षेत्रीय पार्षद अंकित क_ल, पार्षद सुरेंद्र साहू, धर्मजीत चांदोरिया, मोहन दुबे, अमर वातबानी, रवि शंकर गोयल, गिरिराज चंदोरिया, धीरेंद्र जाटव, नरेश शर्मा, सुरेश प्रजापति, आशु तोमर, गोविंद थोराठ, श्याम सुंदर निम, महेंद्र साहू, राजा यादव, अनूप मिश्रा, संजय साहनी, प्रदीप गुप्ता, हेमंत दुबे, कमल राठौर, अभय कुमार सिंह, अभिषेक यादव, शैली यादव, दीनदयाल पिप्पल, अशोक प्रजापति, जितेंद्र सिकरवार, मनीष बंसल, टोनी कुशवाह, धर्मेंद्र चंदोरिया आदि मौजूद रहे।