निगम का स्वास्थ्य अधीक्षक 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
Oct 08 2025
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय अधीक्षक राजेश सक्सैना 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। यह राशि राजेश सक्सैना ने वार्ड 58 जोन 13 की सफाई संरक्षक वर्षा पत्नी आशु घेंघट से मांगी थी। आवेदिका वर्षा ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन लाला शर्मा को की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने इस पर रिश्वतखोर स्वास्थ्य विभाग अधीक्षक राजेश सक्सैना पर ट्रेप की कार्रवाई की।
आवेदक श्रीमती वर्षा पत्नी आशु घेंघट ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को आवेदन किया कि पिता की मृत्यु उपरांत अनुकंपा नियुक्ति दिलाने एवं मृत्यु उपरांत देयकों के भुगतान के एवज में 1 लाख की मांग की गई। जिसको राजेश सक्सेना प्रभारी कार्यालय अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किस्तों में रिश्वत राशि मांगी है। शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई।
आवेदिका से रिश्वत राशि किस्तों में लेना तय हुआ, और आरोपी राजेश सक्सैना ने 25 हजार रुपए लेकर कार्यालय में बुलाया। ट्रैप दल गठित कर ट्रैप प्लान किया गया। आरोपी ने कार्यालय में जैसे आवेदिका से रिश्वत की राशि ली और गिनकर टेबल पर रख दी। रिश्वत राशि लेते ही आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी राजेश सक्सैना प्रभारी कार्यालय अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग नगर निगम ग्वालियर को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की। कार्यवाही में निरीक्षक केपीएस बैन, निरीक्षक श्रीमती अंजलि शर्मा, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, मनोज कुशवाह, आरक्षकगण राजेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, विनोद शाक्य, सुनील राजपूत, रवि सिंह शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









