सडक़ हादसे में माता-पिता और बेटा घायल. 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

Oct 08 2025

भिंड। ग्राम गोरई रौन महुआ लहार के पास एक बाइक पर मां बेटा और पिता तीनों किसी देवी देवता के स्थान पर जा रहे थे। मिहोना नगर के नए बाईपास लहार रोड पठान बाबा स्थान के पास गत रात्रि 9 बजे रोड पर अचानक से काली गाय दौड़ती हुई आई और इनकी बाइक टकरा गई, सूचना मिलते ही मच्छड 108 मौक़े पर पहुंची और ईएमटी जितेन्द्र राजावत और पायलट अनिल कुमार ने तीनों घायलों को रौन हॉस्पिटल भर्ती करवाया, इसमें कैलाश दौहरे के गंभीर चोट लगी और दो लोगों के मामूली चोट आई है। इस हादसे में कैलाश दोहरे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गोरई रौन, मीरा दोहरे पत्नी कैलाश दोहरे उम्र 40 वर्ष, सीतू दोहरे पुत्र कैलाश दोहरे उम्र 28 वर्ष को गंभीर चोटें आई इनका उपचार रोन अस्पताल में किया गया। बाद में गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिंड पहुंचा दिया गया।