मंगल यादव ने वार्ड 53 में सामूदायिक भवन का किया भूमि पूजन

Oct 08 2025

ग्वालियर। उपनेता सत्ता पक्ष मंगल यादव ने वार्ड 53 में महर्षि वाल्मीकि महाराज के नाम से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पल था, जो महर्षि वाल्मीकि जी महाराज के आदर्शों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि पूजन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ सामान्य लोगों का श्रीफल सॉल माला द्वारा सम्मान किया गया और सभी लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पट्टू पांडे, जफर सिद्दीकी, रमेश भारती, संजय फरतड़े, कालूराम माहौर, रमेश भेरुआ, जितेंद्र यादव, ज्ञानी सिकरवार, नीरज सिंह कौरव, किशन सिंह तोमर, फिरोज खान, मुकेश भगबासिया महेन्द्र भगबासिया आदि उपस्थित रहे।