रोटरी क्लब रीगल का 10वां चार्टर दिवस मनाया

Oct 08 2025

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल का 10वाँ चार्टर दिवस होटल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश राजे विधायक डबरा तथा विशिष्ट अतिथि विनीत त्रिपाठी थे।
रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल के सफलतम 10 वर्ष होने पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश राजे, श्रीमति सुनीता कुशवाह एवं कमल वर्मा ने रोटरी क्लब की सदस्यता स्वीकार करने की सहमति प्रदान की।
कार्यक्रम में क्लब की अनीता अग्रवाल, डॉ अवनीश शर्मा, डॉ. गिरिराज गोयल, दीपक बाजपेई, महेंद्र शर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी, डॉ अखिलेश पटेरिया, जयदेव शर्मा, त्रिपाठी, विनीता पटेरिया एवं हृदेश पाठक उपस्थित रहे।