क्रोध पर नियंत्रण से अपने कार्य व्यवहार को बना सकते हैं बेहतर

Oct 08 2025

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के शिपिंग, विमानन और पर्यटन प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान मेरा देश मेरी शान के अंतर्गत पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
मुख्य वक्ता दिल्ली से पधारे ब्रह्माकुमार पीयूष भाई ने कहा कि हम अपनी ड्यूटी सेवाभाव के साथ कर सच्ची दुआ का खाता जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपना सारा कारोबार तनाव मुक्त होकर करें और मन को सकारात्मक चिंतन की ओर ले जाएं। इसके साथ ही क्रोध से मुक्त होने के अनेक टिप्स दिए। अभियान में ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने सभी को सकारात्मक चिंतन के द्वारा हमारे कार्य व्यवहार को हम कैसे अच्छा बना सकते हैं, उस पर प्रकाश डाला। बीके ज्योति बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। विनय नगर केंद्र प्रभारी बीके ज्योति बहन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र पर आने का निमंत्रण दिया।