सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर का किया स्वागत

Oct 08 2025

ग्वालियर। विगत दिवस सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर स्वागत माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रही।
सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का स्वागत समारोह कार्यक्रम वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन एसबीआई बैंक के ऊपर तानसेन रोड हजीरा ग्वालियर पर रखा गया। यह स्वागत समारोह जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर के सहयोग से रखा गया था। जिसमें समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत और महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दीदी उपस्थित थी।
सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए सात सैनिकों को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 समाजसेवी हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का मेडल पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम का मेडल पहनाकर भव्य और दिव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के रमेश सिंह तोमर, सहदेव सिंह तोमर, सहित  वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।