नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव 1 व 2 नवंबर को
Oct 08 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव का आयोजन आगामी 1 व 2 नवम्बर को आईआईटीटीएम में किया जाएगा। इस अवसर पर महोत्सव का पोस्टर ग्वालियर लोकसभा सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा लॉन्च किया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस महोत्सव में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पेंटिंग, भाषण, क्विज़ सहित कई रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ शामिल होंगी।
पोस्टर लॉन्चिंग अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य सकारत्मक एवं युवाओं को उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला है, साथ ही यह प्रयास उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ेगा संस्था संयोजक आकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है, जिससे यह आयोजन ग्वालियर में एक प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक माहौल तैयार करेगा। इस अवसर पर संस्था संस्थापक आकाश बरूआ, आशुतोष शर्मा, राहुल घुरैया मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









