अजाक्स कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई

Oct 08 2025

ग्वालियर। अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय थाटीपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी मुकेश मौर्य, प्रांताध्यक्ष अजाक्स थे। उन्होंने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समाज में मर्यादा, समानता और करुणा का मार्ग भी दिखाया। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में न्याय व समरसता के संदेश को फैलाने का आह्वान किया। किशोर चौहान ने कहा कि देशवासियों को महापुरुषों के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
जिला अध्यक्ष शांति प्रकाश राजोरिया ने वाल्मिकी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती कर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गजेन्द्र राजौरिया, विजय सिंघानिया, मनीष कनोजिया, कमलेश जाटव, इंजी. राजवीर राजे ,राजू भारती, कृष्णपाल मेहता, मुकेश बनाफर, मानसिंह, अभिषेक जाटव, आरबीएस धारिया, शोभाराम जाटव, नेत्रपाल सिंह, श्रीमती लक्ष्मी कनोजिया, श्रीमती अर्चना राजौरिया, सरपंच विजय बिसोरिया, पुतू सिह परिहार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रामनरेश विमल ने किया।