हर्षोल्लास के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, हवन पूजन कर किया भंडारा
Oct 07 2025
भितरवार। मंगलवार को नगर के वार्ड 5 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर स्थानीय वाल्मीकि समाज के द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिंदू धर्म के सबसे पावन और पुनीत महाकाव्य रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन नगर के वार्ड 5 स्थित महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सरपंच पपेंद्र राजे,पार्षद जितेंद्र परिहार, पूर्व सरपंच भागीरथ जाटव, सामाजिक मुखिया महेश वाल्मीकि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने उपस्थिजनों के साथ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे विधि विधान के साथ उनका पूजन किया। इसके बाद आरती उतार कर विधि विधान से हवन पूजन किया गया।
वहीं अतिथियों के द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल्मीकि एक महान ऋषि थे। इन्होंने अपने विवेक से ही भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की थी। जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी सभी घटनाएं सत्यता पर आधारित रही है। हमें ऐसे महान ऋषि के पद चिन्हों पर चलकर समाज सेवा करना चाहिए।
मुखिया महेश वाल्मीकि ने उपस्थित वाल्मीकि समाज लोगों से एकजुट और संगठित होकर समाज हित में कार्य करने एवं समाज के प्रत्येक बेटा बेटी को समान रूप से शिक्षा देने पर जोर दिया। इस दौरान महा आरती, भजन कीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने प्रसादी ग्रहण करते हुए भगवान महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद मुखिया, अशोक गड़ाजर, पातीराम, जीतू करोसिया, सरपंच अनिल, सुरेश ठेकेदार, रामस्वरूप, महेंद्र, भारत श्यामपुर, धर्मेंद्र चरखा, बहादुर पवार, छोटू पांडा, प्रकाशनाथ पहलवान, रमेश जामदार, मनोज,रवि, कालीचरण, विनोद, कैलाश, जगदीश, संजय, बंटी, मोनू, रूपेश, धर्मेंद्र, रजत, कैलाश, रामनरेश, सज्जन सिंह आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









