बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल बकाया होने पर उतारे ट्रांसफार्मर
Oct 07 2025
भितरवार। शत प्रतिशत बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। जेई के निर्देशन में विभिन्न गांवों में पहुंची विद्युत कर्मियों की टीम ने बिजली बिल की राशि जमा न करने पर चार जगहों से ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अन्य गांवों के बकायादारों में हडक़ंप मचा हुआ है।
इस संबध में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भितरवार के उप प्रबंधक सौरव भदोरिया ने बताया कि मध्य क्षेत्र वितरण केंद्र भितरवार के अंतर्गत आने वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत बिजली बिल बकाया होने की स्थिति में ट्रांसफार्मर उतारने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में मंगलवार को विद्युत कर्मियों की टीम ग्राम किठौंदा, ढडूमर, बांसौडी और मछरिया पहुंची। जहां सूचना के बाद भी बकाया बिल की राशि जमा न करने पर चार ट्रांसफार्मर उतारे गए हैं। जिन्हे वितरण केंद्र पर रखवा दिया है।
श्री भदौरिया ने बताया कि बिल की राशि बकाया होने की स्थिति में इसी प्रकार राजस्व वसूली को दृष्टिगत रखते हुए ट्रांसफार्मर लिफ्ट करने की कार्रवाई जारी रहेगी। जिन ग्रामवासियों द्वारा प्रतिमाह बिल जमा नहीं किया जा रहा है। उन गांवों की बिजली सप्लाई भी बंद की जाएगी। वहीं उन्होंने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है।कि अपने बकाया बिल की राशि संबंधित बिजली कंपनी कार्यालय या संबंधित लाइन के कर्मचारियों के पास ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कराएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









