लायंस क्लब इंटरनेशनल ने आयोजित किया सामूहिक योगाभ्यास
Oct 07 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233ई1 द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह सेवांकुर के अंतर्गत चौथे दिवस को योग दिवस के रूप में समर्पित किया गया। इस विशेष अवसर पर सर्विस वीक चेयरपर्सन अजय सपरा के नेतृत्व में सुबह 7 बजे लायंस क्लब सेंट्रल के आतिथ्य में जीवाजी क्लब परिसर में सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा सप्ताह के संदेश सेवा के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण को मूर्त रूप देना था। योग के माध्यम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की ओर भी लोगों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय नीखरा ने की योग सत्र का संचालन योगाचार्य अलका रोहिरा एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लायंस सदस्यों को विविध योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं से अवगत कराया।
अजय सपरा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। सेवा के साथ यदि योग को जोड़ा जाए तो यह आत्मिक और सामाजिक कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग बन सकता है। उन्होंने सभी क्लबों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ लायंस क्लब कॉस्मिक के अध्यक्ष नीलेश गर्ग ने भी संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जिसमे लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, सुनील शर्मा, शशिभूषण सिंघल, विवेक सेठी, रमेश श्रीवास्तव, ज़ुबैर रहमान, डॉ रजनीश निखरा, राज शिवहरे, प्रीति सिंह, ज्योति अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, सत्येंद्र यादव, सुमन मदान, शिवशंकर अग्रवाल, सीएस तोमर सभी जॉन चेयरपर्सन, अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









