50 उत्कृष्ठ छात्राओं को किया सम्मानित
Oct 07 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 18 की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा दीनदयाल नगर में स्थित एलाइट प्ले स्कूल में उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के कमल माखीजानी, विशिष्ट अतिथि जबर सिंह, समाजसेवी डॉ सीबी शर्मा, विद्यालय की संचालिका पूनम परिहार, शालिनी गुप्ता एवं अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर विद्यालय की शिक्षिकाओं को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ सीबी शर्मा ने कहा कई संस्था का कार्य सराहनीय है एवं मंडल अध्यक्ष जबर सिंह ने सभी सम्मानित छात्राओं को बधाई दी।
वही संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था इस वर्ष 2100 छात्राओं को सम्मानित करेगी। जिसमें अभी तक 300 छात्राओं को सम्मानित कर चुकी है। जिन विद्यालयों से सूची प्राप्त हुई हम वहां जाकर छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन कर रहे है।
इस अवसर पर श्रीमती मधु शर्मा, नीतू तोमर, किरन परिहार, मोनिका पचौरी, अर्चना चौहान, अर्चना नरवरिया, संस्कृति झा, रुचि, प्रीति, नीता जादौन, खुशबू, ऋचा नरवरिया, विभा साहू, उमेश शर्मा सहित छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता पराशर एवं आभार पूनम सिंह परिहार ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









