पीएम का दिवाली उपहार है जीएसटी दरों में कटौती:जिलाध्यक्ष राजौरिया

Oct 07 2025

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। इससे 375 वस्तुओं की कीमतें कम हुई हैं, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिली है। यह बात जीएसटी के फायदों पर केंद्रित कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कही।
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जीएसटी कटौती के लाभों पर केंद्रित आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी की दरों में कमी करके देश की जनता को दीपावली के अवसर पर एक उपहार दिया है और मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ी है, वहीं स्वास्थ्य तथा बीमा सेवा भी किफायती हुई है। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना इस उपहार के लाभों को लोगों तक पहुंचाने व जनजागरण के उद्देश्य को लेकर बनाई गई है। कार्यशाला में विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलिया, अजय सिंघल, राघवेन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।