श्री गहोई वैश्य समाज की नई टीम ने ली शपथ

Oct 07 2025

ग्वालियर। गहोई वैश्य समाज महिला सभा का शपथ ग्रहण समारोह होटल गोल्ड इन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर डा. शोभा सिकरवार रहीं, अध्यक्षता दिलीप तपा ने की।
मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष संगीता (रानी) बेडर, रश्मि गेड़ा उपाध्यक्ष, अल्का पहाडिय़ा मंत्री, कविता गेड़ा कोषाध्यक्ष, रश्मि डेंगरे उपमंत्री, नमिता पिपरसेनिया प्रचार मंत्री के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में उर्वशी रेजा, शालिनी बिलैया, रचना पहारिया, सोनिया बिलैया, ज्योति मोदी, सुनीता रुसिया आदि को शपथ दिलाई।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर डा. शोभा सिकरवार ने कहा कि राष्ट्र और समाज के बिकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गीता खरया, डा. वीरा लोहिया, कार्यवाहक मंत्री डा. लता नीखरा, विशिष्ट अतिथि कंथरिया घनश्यामदास भी मंचासीन थे। यह जानकारी रूपेश खंताल तीर ने दी। मंच संचालन कंचन गुप्ता ने किया।