संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का दीपावली पहले मिले वेतन:धर्मवीर शुक्ला

Oct 07 2025

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने मांग की है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी दीपावली के पहले वेतन दिया जाए। जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि मप्र शासन के स्पष्ट निर्देश है कि नियमित संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 1 तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए।
लेकिन इस बार राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन के अधीन कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन आज दिनांक तक नहीं मिल पाया है। जिसकी मुख्य वजह ई बित सॉफ्टवेयर की जगह एसएनए स्पर्श सॉफ्टवेयर लाया जा रहा है। जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन मिलने में समस्या आ रही है।
इसलिए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन भी दीपावली से पहले मिले जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास से मना सकें।