कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक हुई

Oct 07 2025

ग्वालियर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा की वोट चोरी से सत्ता हासिल करने की हकीकत को उजागर करने के बाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्वालियर शहर में इस अभियान को और अधिक गति देने हेतु शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों एव ब्लॉक प्रभारियों की एक बैठक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी परं संपन्न हुई।
बैठक में शहर के सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों ने भाग लिया और यह निर्णय लिया गया कि ग्वालियर के हर ब्लॉक, हर वार्ड और हर मोहल्ले में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को वोट चोरी की असलियत बताकर हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करेंगें। बैठक में महाराज सिंह पटेल, जेएच जाफरी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, राजेश खान, मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, राकेश शर्मा, महादेव अपोरिया, देवेन्द्र सिंह चौहान, अब्दुल हमीद पप्पू, कैलाश चावला, अनुप शिवहरे, नवीन भदकारिया, डॉ. राकेश सिंह भदोरिया, विजय शर्मा आदि उपस्थित थे।