आईपीएस अनु बैनीवाल को एएसपी ग्वालियर की कमान दी
Oct 07 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में पहली बार महिला अफसरों के हवाले शहर की कमान है। अभी तक शहर में दो महिला एएसपी थीं। नए जारी हुए आदेश में आईपीएस अनु बैनीवाल को एएसपी के पद पर ग्वालियर भेजा गया है। अभी तक शहर में आईपीएस विदिता डागर और एएसपी सुमन गुर्जर पदस्थ थीं और देहात की कमान एएसपी जयराज कुबेर के हाथ में है। जबकि पूर्व और पश्चिम की कमान महिला अफसरों के हाथ है।
अनु बेनीबाल के लिए ग्वालियर का माहौल नया नहीं है। इससे पहले उनका परिवीक्षा अविधि ग्वालियर की है और उन्हें बिजौली थाने की कमान सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने गुंडों, बदमाशों के नट-बोल्ट कसने के साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









