श्रीधर पराडक़र की पुस्तक तत्त्वमसि का हुआ लोकार्पण

Oct 07 2025

ग्वालियर। श्रीधर पराडक़र की पुस्तक तत्त्वमसि का लोकार्पण हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है। आज की पीढ़ी जो संस्कारों से भटक रही है, संस्कारों के भटकाव से होने वाले परिणाम का हम कैसे सामना कर सकते हैं। इस प्रकार की पुस्तक में सभी बिंदुओं को स्पर्श किया गया है। यह बात मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान कही।
वे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एवं कृषि विश्वविद्यालय एवं मध्य भारती हिंदी साहित्य सभा की ओर से आयोजित श्रीधर पराडक़र संगठन मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नवीन पुस्तक तत्त्वमसि के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की।
कार्यक्रम में माखनलाल चतुर्वेदी राष्टीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, अभा साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. कुमार संजीव, दिनेश पाठक, डॉ. पद्मा शर्मा, राम चरण रुचिर, डॉ. लोकेश तिवारी, डॉ. पदमा शर्मा, उपेंद्र कस्तूरी एवं धीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।