कॉम्बिंग गश्त में 147 वारंटी पकड़े, 306 गुंडे और हिस्ट्रीशीटर किए चेक
Oct 07 2025
ग्वालियर। अपराधियों पर लगाम कसने और अपराध को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने गत रात कॉम्बिंग गश्त की है। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच 147 फरार बदमाशों (स्थायी और गिरफ्तारी वारंटी) को पकड़ा है। पुलिस ने रात भर में 306 पुराने गुंडे और हिस्ट्रीशीटरों को उनके घर पहुंचकर चेक किया है। उनसे पूछताछ की है कि वह अभी क्या कर रहे हैं। कहीं किसी अपराध में शामिल तो नहीं हैं।
शहर और देहात के थाना क्षेत्रों में सोमवार रात 55 से ज्यादा टीमों ने एक साथ कॉम्बिंग गश्त शुरू किया। इस दौरान एएसपी विदिता डागर, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर एवं सभी सीएसपी, डीएसपी द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बल को लेकर शहर एवं देहात में एक साथ शुरू किया।
कॉम्बिंग गश्त से पहले सर्कल वाइज पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित कर सीएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









