योगा और ध्यान से तनाव मुक्ति कार्यक्रम में योगा किया

Oct 07 2025

ग्वालियर। सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिन पर योगा और ध्यान से तनाव मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महारानी स्मारक पर योगा किया गया। जिसकी अध्यक्षता लायंस क्लब ग्वालियर आध्या की अध्यक्ष प्रीति झा ने की मुख्य अथिति पूर्व प्रान्तपाल नितिन मांगलिक, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय पीआरओ जुबेर रहमान,सेवा सप्ताह सलाहकार लायन प्रदीप शर्मा के साथ ही क्लब मेंटोर मीनाक्षी गोयल उपस्थित रही।
कार्यक्रम में कल्पना, प्रदीप, आराध्या की सचिव अंजू गर्ग, कोषाध्यक्ष वंदना गुप्ता सहित 30 बहनें उपस्थिति रही। योगा गुरु किरण ने सभी बहनों को योगा कराया और योग और ध्यान से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
 इस मौके पर नितिन मांगलिक ने कहा कि यदि खुद को तनाव मुक्त रखना है तो लेट गो की भावना रखो, ताकि बीती बातें छोड़ कर आगे बढ़े और ऊपर उठे। जिसकी सभी ने सहारना की।