बारिश से गड्ढों में तब्दील हुए स्टेडियम को दुरुस्त करा रहे भाजपा नेता

Oct 06 2025

भितरवार। बारिश के मौसम में खराब हुए स्टेडियम को दुरुस्त कराने भाजपा नेता एवं पार्षद पति गजब सिंह रावत आगे आए हैं। खिलाडिय़ों की परेशानी को देखते हुए उनके द्वारा जेसीबी मशीन से स्टेडियम ग्राउंड को समतल कराने का काम शुरू करा दिया है।
जानकारी के अनुसार तेज बारिश से पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। क्रिकेट पिच और रनिंग ट्रैक पर भी गहरे गड्डे होने से खिलाडिय़ों और युवाओं को दौडऩे में काफी परेशानी आ रही थी। जिसे देख भाजपा नेता एवं पार्षद पति गजब सिंह रावत ने नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों से स्टेडियम को समतल कराने की बात कही।
जिस पर सोमवार को नगर परिषद कर्मी जेसीबी मशीन लेकर स्टेडियम ग्राउंड पहुंचे। क्रिकेट पिच और रनिंग ट्रैक पर हुए गड्ढों का भराव कर समतल कराया। वहीं स्टेडियम को दुरुस्त करने के कार्य को देख खिलाड़ी भी काफी उत्साहित हो गए। और वे भी स्टेडियम में पहुंचे। जहा उन्होंने निकाय कर्मियों का सहयोग किया। स्टेडियम को समतल करने पर खिलाडिय़ों ने खुले दिल से भाजपा नेता श्री रावत की प्रशंसा की। उल्लेखनीय कि भाजपा नेता गजब सिंह रावत खुद क्रिकेट खिलाड़ी हैं। खेल में रुचि होने से उन्होंने यह कार्य कराया है।