सेवा सप्ताह का तृतीय दिवस पशु-पक्षियों की सेवा को समर्पित

Oct 06 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233श्व1 द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह सेवांकुर के तीसरे दिन का आयोजन पशु-पक्षियों की सेवा को समर्पित रहा। सुबह 8 बजे सेवा सप्ताह चेयरपर्सन लायन अजय सपरा के नेतृत्व में लायंस क्लबों द्वारा विभिन्न स्थलों पर जीवों की सेवा के कार्य प्रारंभ हो गए।
लायंस क्लब सेंट्रल ने50 सकोरे दाना-पानी सहित जीवाजी क्लब एवं अन्य पार्कों में स्थापित किए। लायंस क्लब कॉस्मिक द्वारा 50 पानी की टंकियाँ शहर के विभिन्न स्थानों पर गायों के पीने हेतु रखवाई गईं।
इसी क्रम में लायंस क्लब ओजस ने फ्लैग पॉइंट क्षेत्र में 20 पानी की टंकियाँ लगवाईं तथा 50 डॉग्स को रेबीज वैक्सीन लगवाकर पशु सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। लायंस क्लब मैत्री ने कैंसर पहाड़ी स्थित चित्रकूट मंदिर पर एक महीने के लिए गायों के चारे एवं पक्षियों के अनाज की व्यवस्था की। वहीं लायंस क्लब सिटी स्टार ने जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर में चिडिय़ों के लिए हैंगिंग ट्रे लगाई। लायंस क्लब आरिश द्वारा नेहरू पार्क में चिडिय़ों के लिए दाना पानी रखा गयाद्ध विभिन्न पार्कों में भी दाना पानी की सेवा की गइ।
इस अवसर पर नितिन मांगलिक, ज़ुबैर रहमान,  सुनील शर्मा, रजनीश नीखरा, राज शिवहरे, ज्योति अग्रवाल, निलेश गर्ग, संजय नीखरा, सतीश भल्ला, नरेंद्र सिंघल, शशिभूषण सिंघल, नीलम अग्रवाल, अजय बाजपेई, बृजबाला सिंह, प्रवीण गुप्ता सहित अनेक लायंस सदस्य उपस्थित रहे।