गौशाला में फल व अनाज दान दिया

Oct 06 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आध्या आराध्या अनुभूति ने सेवा सप्ताह के तृतीय दिन शरद पूर्णिमा के शुभ दिवस पर गौशाला में फल, दाल,दलिया गुड़ और चारा के साथ ही अनुभूति संस्थापक अध्यक्ष  मीनाक्षी गोयल ने 65 किलो अनाज दान कर साथ ही गौशाला में उपस्थित सभी गाय के सींगों पर रेडियम लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति सेवा सप्ताह चेयरपर्सन अजय सपरा, विशिष्ट अतिथि डॉ. रजनीश निखरा, सतीश भल्ला, वंदना गुप्ता, कमल बनवारी उपस्थित रहे।