नि:शुल्क शिविर में 180 लोगों को लाभ प्राप्त हुआ

Oct 06 2025

ग्वालियर। श्याम वाटिका गोले का मंदिर बिरला नगर रोड पर लायंस क्लब आफ ग्वालियर द्वारा नि-शुल्क कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 180 लोगों को स्वास्थ्य की सलाह एवं जांच का लाभ प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से डा. बीआर श्रीवास्तव के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा डायबिटीज ब्लड प्रेशर मैमोग्राफी बायोप्सी व कई प्रकार की जांच नि:शुल्क की गई एवं अन्य जांचों के लिए जो केवल अस्पताल में ही हो सकती हैं। लायंस क्लब द्वारा मरीज को न्यूनतम दरों पर करने के लिए आश्वस्त किया। 
कार्यक्रम में सुनील गोयल, अजय चोपड़ा, रामकरण पारीक, विजय प्रताप सिंह, डा. विनोद जैन, सत्येंद्र गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, एसके जैन व अन्य सहयोगी क्लब सदस्यों द्वारा सक्रिय सहभागिता रही।