युवाओं ने सीखी इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग, बॉडी लैंग्वेज

Oct 06 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ग्रीम फाउंडेशन ने इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप आयोजित की। जिसमें जेसीआई ट्रेनर संजीव निगोतिया व स्वप्निल शर्मा ने प्रतिभागियों को इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग, बॉडी लैंग्वेज, मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने की कला, श्रोताओं से जुड़ाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए। कार्यक्रम में युवाओं ने ट्रेनर से सवाल भी किए। इस अवसर पर लावण्या शर्मा, कृष्णा माहेश्वरी, आकाश त्रिपाठी, आशुतोष शर्मा, प्रीति शाह, राहुल घुरैया, जयेश श्रीवास्तव, निकिता राजपूत, अरमान खान, आकाश बरूआ उपस्थित रहे।