शिविर में 100 यूनिट रक्तदान किया

Oct 06 2025

ग्वालियर। गायत्री चेतना केंद्र पिंटो पार्क मुरार व जयरोग चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में गायत्री परिजनों ने 100 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी, समाजसेवी केशव पांडे उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी ने कहा रक्तदान जीवन दान से कम नही है। रक्तदान करने से स्वंय को कई फायदे है। आपका रक्त दुसरो का जीवन है। केशव पांडे ने उद्बोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। उन्होंने कहा, एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है और यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।
समाजसेवी रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने कहा ब्लड का कोई विकल्प नही है सभी युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। आपका दिया ब्लड किसी पीडि़त व्यक्ति की जिंदगी को सुरक्षित करेगा, अपने ब्लड को किसी दूसरे व्यक्ति की रगों में बहने का मौका दें।
रक्तदान शिविर मे योगेश अरोड़ा, डीपी लवानिया, संजय शर्मा, नवल चतुर्वेदी, जिला समन्वयक युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार तथा अन्य गायत्री परिजन उपस्थित रहे।