श्रीधर पराडक़र की पुस्तक तत्वमसि का लोकार्पण 6 अक्टूबर को
Oct 05 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडक़र की पुस्तक तत्वमसि का लोकार्पण समारोह सोमवार 6 अक्टूबर को सायं 5:30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित किया जाएगा।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष डॉ. कुमार संजीव एवं मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा के प्रचार प्रसार मंत्री रामचरण रुचिर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक जीवन व राष्ट्रबोध को आख्यायित करती श्री पराडक़र की इस औपन्यासिक पुस्तक के लोकार्पण समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार होंगे। अध्यक्षता मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। विशेष अतिथि डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी, कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, कुलगुरु डॉ. अरविंद शुक्ला होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









