आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया

Oct 05 2025

ग्वालियर। सेवा सप्ताह में आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय में लायंस क्लब ग्वालियर आध्या आराध्या और अनुभूति ने भावात्मक मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉक्टर अरविंद मित्तल थे।
कार्यक्रम में विद्यालय की बच्चियों को नहाने और कपड़े धोने का साबुन टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, क्रीम, तेल की कीट बना कर दी गई।कार्यक्रम में नरेंद्र मंगल, रजनीश निखरा, उपमन्यु बाजपेई, मीनाक्षी गोयल, नीता अग्रवाल, कमल बनवारी, बबीता गुप्ता, मनु शर्मा, संध्या जैन,  वंदना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।