जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर किरण शर्मा रिटायर हुईं

Oct 05 2025

ग्वालियर। जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक वार्ड की इंचार्ज श्रीमती किरण शर्मा अपनी अर्धवार्षिकी पूर्ण करते हुए रिटायर हुई। उनके रिटायरमेंट के अवसर पर जिला अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने उनके लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया एवं उनके सफल सेवा वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
विदाई समारोह में के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा,  ऑर्थोपेडिक डॉ विपिन गोस्वामी, डॉ श्रद्धा गोस्वामी, आईएमओ डॉ जेपीएन शर्मा, सहायक प्रबंधक डॉ राजेश बिथरीया, डॉ रवि वर्मा, डॉ रोहित डॉ जितेंद्र त्रिपाठी, डॉ यश शर्मा, नर्सिंग स्टाफ में श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव,  श्रीमती पल्लवी शर्मा, अमित पांडे, सच्चिदानंद तिवारी, श्रीमती खेमा आर्य, श्रीमती पिंकी धारामि, धर्मेंद्र पांडे, अभिषेक सिकरवार, शैलेंद्र, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।