श्रीगहोई वैश्य समाज महिला सभा का शपथ ग्रहण समारोह आज

Oct 05 2025

ग्वालियर। गहोई वैश्य समाज महिला सभा बृहत्तर ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 5 अक्टूबर को सायं 6 बजे होटल गोल्ड इन फूलबाग में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार, अध्यक्षता दिलीप तपा अध्यक्ष ग्रेटर ग्वालियर होंगे।
मीडिया रूपेश खंताल तीर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खरया, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रगति रावत, श्रीमती आशा सेठ गहोई वैश्य समाज महिला सभा बृहत्तर ग्वालियर की नई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री, प्रचार मंत्री सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को  शपथ दिलाएंगी।