नदियों को स्वच्छ बनाने का मिशन जारी रहेगा-भारत सिंह कुशवाह
Oct 04 2025
भितरवार। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 8 करोड़ की राशि से पार्वती नदी दियादाह घाट पर विकास कार्य होंगे। जिसमें नदी को स्वच्छ बनाने के लिए एसटीपी प्लांट स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के प्रयासों पर सांसद भारत सिंह कुशवाह और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने नगर की जनता को यह सौगात दी है। पार्वती नदी पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर शनिवार को नगर के वार्ड 13 स्थित बैकुंठ धाम प्रांगण में नगर परिषद द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सासंद भारत सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने की।
समारोह में मंचासीन अतिथियों ने पार्वती नदी के शुद्धिकरण और दियादाह घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का शिला पट्टिका लगाकर भूमिपूजन किया। इस दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 8 करोड़ की राशि से पार्वती नदी पर कई कार्य होंगे। जिसमें मुख्य रूप से पार्वती नदी को गंदगी से बचाना हैं। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ की राशि से विभिन्न वार्डों के गंदे पानी को नदी जाने से रोकने के लिए एक प्लांट बनाया जाएगा। यह प्लांट गंदे पानी को स्वच्छ करेगा। उन्होंने कहा इस प्लांट के लगने से पार्वती नदी का पानी गंदा दूषित नहीं होगा।
सांसद श्री कुशवाह ने नगर परिषद अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि भितरवार नगर बड़ा सौभाग्यशाली है। जिसे ऐसा नगर परिषद अध्यक्ष मिला। जो लगातार नगर विकास के लिए हमसे संपर्क में रहकर विकास की तमाम योजनाएं लाता है। वहीं सांसद श्री कुशवाह ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं। जो कहते हैं कि में जे लाया में जे लाया देखा तो कुछ नहीं हैं। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष की मांग पर सांसद ने नगर में बायपास रोड़ बनवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 20 साल कुछ नहीं किया। भाजपा कई विकास कार्य कराए। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद शेजवलकर ने इस क्षेत्र के लिए करोड़ों की पेयजल योजना मंजूर कराई थी। जो अधूरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह मंच है में कहना नहीं चाहता क्यों अधूरी पड़ी है। वहीं विधायक ने भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नत कर सिविक अस्पताल बनाने की मंशा जाहिर की। और इसके लिए प्रयास में लगे रहने की बात कही। इससे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद और विधायक की बदौलत नगर को आज बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा नगर में आए दिन जाम की स्थिति रहती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए नगर में बायपास रोड़ बनाया जाए। उनकी इस मांग को पूरी करने का सांसद और विधायक ने आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य,भाजपा नेता और पार्षद उपस्थित थे।
भितरवार में भी दिखे गुटबाजी के छींटे सांसद के स्वागत के लिए लगाए बैनर में सिंधिया गायब
सांसद और विधायक के नगर आगमन पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने करैरा तिराहे पर एक बैनर लगाया। जो दिन भर चर्चा में रहा। इस बैनर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब था। जिसे देख नगर राजनैतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं रहीं।
नगर आगमन पर इस बैनर तले सजाए मंच पर सांसद भारत सिंह कुशवाह का पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मघैया ने अपने साथियों के साथ जोशीला स्वागत किया। उन्होंने सांसद को बड़ी पुष्पमाला पहनाई। इस स्वागत सत्कार को लगाए गए बैनर पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का फोटो न होने पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसने ऐसा किया है वह भाजपा हितेषी नहीं हो सकता। भाजपा का कार्यकर्ता कभी ऐसा काम नहीं करता। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ग्वालियर जिले में दो गुटों में खेमेबाजी चरम पर है। जिसका नजारा भितरवार में भी देखने को मिला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









