सैनिक की विधवा के प्लांट की दीवार तोड़ी पुलिस पर सुनबाई न करने का आरोप

Oct 04 2025

ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र के वार्ड 9 के गोलपाड़ा क्षेत्र में सैनिक की विधवा पत्नी के प्लॉट की दीवार को पड़ोसी ने तोड़ दिया। सैनिक की विधवा पत्नी लक्ष्मी सिकरवार के पास प्लांट की रजिस्ट्री नामांतरण सहित कोर्ट का आदेश भी है जिस पर यह दिवाल बनाई गई थी।
पड़ोसी संजय राजोरिया प्रशांत राजोरिया पुत्र महेश राजोरिया दीवाल तोडऩे के बाद ईट पत्थर मलवा को भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसकी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 112 पुलिस सहायता के लिए भी डायल किया दो पुलिस वाले आए और टी आई के पास ले गए।
थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बैग ने फरियादिया को बंद करने की धमकी दी और प्लाट पर जाने के लिए मना किया। लक्ष्मी सिकरवार ने बताया कि अब वह शहर के मीडिया ग्वालियर के जनप्रतिनिधियों को और क्षत्रिय समाज के संगठनों के प्रमुखों को और एसएसपी को अपनी फरियाद लिखित में देगी।