निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का परीक्षण कर बांटी दवाइयां
Oct 04 2025
ग्वालियर। जैन मिलन महिला नेमिनाथ शाखा लश्कर के द्वारा दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर कैंप नई सडक़ स्थित जैसवाल जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का कई प्रकार की बीमारियों का परीक्षण के साथ सलाह भी दी गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरव गुप्ता, डॉ आकाश सिंह छारी, डॉ अरुण सिंह जादौन एवं उनकी टीम मौजूद थी।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली के डॉक्टर के द्वारा 200 मरीजों का परीक्षण हृदय रोग, सांस रोग, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, यू. टी. आई. फीवर, चेस्ट इन्फेक्शन, डायबीटीज, थायराईड, चेस्ट इन्फेक्शन पीलिया, यूरीन इन्फेक्शन, टायफाईड,सिर दर्द, रीढ़ की हड्डी, माइग्रेन, नींद में परेशानी आदि का परीक्षण ओर जांचे कर उन्हें दवाइयां वितरण के साथ ईलाज के लिए सलाह दी गई।
शिविर में महेंद्र टोंग्या, प्रवीण गंगवाल, महेंद्र जैन, रवि जैन, सुमन जैन, सारिका जैन, सोनल जैन, नीलम जैन, ललिता जैन, रेखा जैन, सुनीता, पिंकी, रेनू, पूजा, वन्दना, रूबी आदि उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









