संस्कृति गुरुकुलम स्कूल में कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित
Oct 04 2025
ग्वालियर। कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा शनिवार को संस्कृति गुरुकुलम स्कूल में एक कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर कोऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में कैंसर के शीघ्र पहचान एवं स्क्रीनिंग के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय चौधरी ने उपस्थित लोगों को ब्लड कैंसर के लक्षणों, कारणों एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर उपचार एवं उचित देखभाल से किसी भी बीमारी को हराया जा सकता है, अत: भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।
डॉ. सीमा शिवहरे ने स्तन कैंसर, मुख एवं ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्तन की स्व-परीक्षण तकनीक सिखाई और बताया कि नियमित कैंसर स्क्रीनिंग से कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में लगाकर उसका सफल उपचार किया जा सकता है।
अंत में सुश्री मीरा श्रीवास्तव ने अपने कैंसर से संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और सही उपचार से इस बीमारी को हराया जा सकता है। उनकी बातों ने उपस्थित लोगों में सकारात्मक सोच और जागरूकता उत्पन्न की।
स्कूल के संचालक अंकित जैन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने कैंसर अस्पताल की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
इस अवसर पर अस्पताल की टीम में डॉ. विजय चौधरी, डॉ. सीमा शिवहरे, सुश्री मीरा श्रीवास्तव, सुश्री कंचन पुरोहित एवं सुश्री नैना परिहार उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









