डबरा में शराब कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या
Oct 04 2025
ग्वालियर। डबरा शहर के शराब कारोबारी राकेश शिवहरे के पुत्र अमन शिवहरे ने गत देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा गेट तोडऩे के बाद घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है।
अमन शिवहरे 35 वर्षीय पुत्र राकेश शिवहरे ने जवाहर गंज स्थित अपने घर के ऊपरी कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाया। व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिजन घर से बाहर थे।
परिजनों के लौटने पर अमन को न देखकर उसके कमरे में गए। गेट बंद होने पर उसे तोड़ा गया, जहां अमन फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









