सेवा सप्ताह सेवांकुर की भावनात्मक एवं सामाजिक कल्याण के साथ शुरुआत

Oct 04 2025

सेवा सप्ताह सेवांकुर की शुरुआत सेवा सप्ताह चेयरमैन अजय सपरा के नेतृत्व में प्रथम दिवस मानसिक भावनात्मक एवं सामाजिक कल्याण के साथ हुई। जिसमें लायंस क्लब गेलेक्सी एवं प्रेरणा के आतिथ्य में लायंस के सभी क्लबों के अध्यक्षों ने अपनी पूरी टीम के साथ भागीदारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब प्रेरणा की अध्यक्ष रूपा आंनद और गेलेक्सी के अध्यक्ष संदीप टावरी ने की। मुख्य अतिथि आईजी अरविन्द सक्सेना थे। विशिष्ट अतिथि कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ बीआर श्रीवास्तव, पूर्व प्रांतपाल नितीन मांगलिक, विकास गंगवाल, जीएसटी कॉर्डिनेटर डॉ संदीपा मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रमेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष रामकिशन सिंघल,पीआरओ जुबेर रहमान थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि उनका जो जॉब है वह भी टेंशन से भरा है और उससे निपटने के लिए वह खुद योगा मेडिटेशन हार्टफुलनेस पर ध्यान देते हैं और आप सबको भी इस पर देना चाहिए। क्योंकि पुलिस वालों के पास भी डेडलाइंस होती है, टेंशन होते हैं। 
कार्यक्रम में कीनोट स्पीकर मानसिक आरोग्यशाला के डायरेक्टर डॉ संजय लहारिया ने कहा की मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यदि इसकी अनदेखी की जाए तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं, जैसे सिज़ोफ्रेनिया, अवसाद (डिप्रेशन) और आत्मघाती प्रवृत्तियाँ इत्यादि।
उन्होंने बताया कि आज के समय में 40 प्रतिशत से अधिक युवा शैक्षणिक एवं करियर के दबाव में मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। विशेष रूप से अल्फा जनरेशन यानी नई पीढ़ी, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग की आदी हो चुकी है, अब बच्चे बोलने से पहले मोबाइल चलाना सीख रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी में डिजिटल डिमेंशिया और डिजिटल एग्रेसन जैसी स्थितियाँ देखने को मिल रही हैं। उदाहरणस्वरूप, मोबाइल रिचार्ज न होने पर हत्या कर देना जैसी घटनाएँ समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं।
डॉ. लहरिया ने यह भी कहा कि आज के समय में "लाइक्स, फॉलोअर्स और कमेंट्स" की होड़ ने युवाओं में नई तरह की चिंता, तनाव और असंतोष को जन्म दिया है, जिससे उनका मानसिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।
साथ ही लायंस क्लब आध्या,आराध्या, अनुभूति द्वारा भी आत्मज्योति केंद्र पर कार्यक्रम मीनाक्षी गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में सेवा सप्ताह सचिव डॉक्टर रजनीश नीखरा, आरसी नरेंद्र मंगल, जेडसी पीएमजेएफ एलडी बालोदी, अभी बाजपेई उपस्थित रहे। साथ ही कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया
 इस अवसर पर सेवा सप्ताह सलाहकार सुनील शर्मा, सेवा सप्ताह सचिव डॉ रजनीश नीखरा, कोषाध्यक्ष राज शिवहरे,पीआरओ प्रीती सिंह, वर्किंग कमेटी स्पेशल ऑफिसर ज्योति अग्रवाल, लायंस क्लब गैलेक्सी से महेश गोयल, हेमंत अग्रवाल, विनोद गोयल, रवींद्र दलवी, अजय रणदीवे एवं प्रेरणा से रंजना अग्रवाल, मुक्ति बंसल आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन पर्निका राजे जादौन ने किया।