खाली प्लाटों पर जमा पानी को निकालने पहुंची नगर परिषद की टीम

Oct 03 2025

भितरवार। शिक्षक कॉलोनी के पास वार्ड क्रमांक 9 की एक गली में खाली प्लाटों पर जमा बारिश के पानी को नगर परिषद की टीम ने बाहर निकाल दिया है। गंदगी युक्त पानी के निकलने से रहवासियों को राहत काफी राहत मिली है। 
उल्लेखनीय कि नगर के वार्ड 9 की एक गली में कुछ खाली प्लाटों पर कई दिनों से बारिश का पानी जमा था। पानी की निकासी न होने से जमा गंदगी युक्त पानी गली भी भर गया था। जिससे रहवासियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। नालियां न होने से एक जगह जमा पानी में काफी मच्छर पनप गए थे। जिससे गली के लोगों ने मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका व्यक्त की थी। जिसे देखते हुए शुक्रवार को स्वच्छता निरीक्षक विनोद खटीक नगर परिषद की टीम और टैंकर लेकर गली में पहुंचे। जहां निकाय कर्मियों ने मशीन पंप से खाली प्लाटों पर जमा पानी को टैंकर में भरा। स्वच्छता निरीक्षक के निर्देशन में निकाय की टीम ने दोपहर तक खाली प्लाटों और गली में जमा पानी को बाहर निकलवाकर फिकवा दिया। प्लाटों से पानी निकलने पर गली के रहवासियों को काफी राहत मिली। प्लाटों में भरे पानी में काफी मच्छर पनप गए थे। जिसे इसी गली के पास रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र कमरिया को डेंगू बुखार हो गया। डेंगू पीडि़त श्री कमरिया का ग्वालियर में इलाज जारी है।