आज से शुरू होगा लायंस इंटरनेशनल का सेवा सप्ताह
Oct 03 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233श्व1 के द्वारा सेवा सप्ताह सेवाँकुर का आयोजन आज शनिवार 4 से 11 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी संदर्भ में एक प्रेसवार्ता जीवाजी क्लब में आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में सेवांकुर सेवा सप्ताह के चेयरमैन अजय सपरा ने बताया 4 अक्टूबर का आयोजन लायंस क्लब प्रेरणा और गैलेक्सी की मेजबानी में सामूहिक रूप से कैंसर हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। जिसमें भावनात्मक,मानसिक और सामाजिक कल्याण पर डॉक्टर अपना व्याख्यान देंगे जिसमे सभी क्लब अपनी भागदारी देंगें।
5 अक्टूबर को कैंसर जागरुकता दिवस। 6 अक्टूबर को पशु-पक्षी सेवा दिवस। 7 अक्टूबर योग ध्यान दिवस। 8 अक्टूबर को डायबिटीज चेकअप कैंप और 9 अक्टूबर को अन्नपूर्णा सेवा की जाएगी। 10 अक्टूबर को विशेष सक्षम व्यक्तियों की सहायता के लिए व्हीलचेयर, बैसाखी व अंय उपकरण डिस्ट्रीब्यूशन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को मधुमेह की जांच सभी क्लब करेंगे। 12 अक्टूबर को सेन्को कृष्णा अवार्ड नाईट होंगी। इस अवार्ड नाईट का मुख्य आकर्षण मेगा हाउजी है। इवेंट में लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया है जिसमे कि लायन मेम्बर्स के लिए बहुत सारे गिफ्ट, लकी ड्रा के माध्यम से निकले जायेंगे।
इस अवसर पर सुधीर बाजपेई, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, राजेश बनवारीसुधीर बाजपेई, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, डॉ. सुदीपा मल्होत्रा,जुबेर रहमान, राजेश बनवारी, डॉ रजनीश नीखरा, राज शिवहरे, प्रीति सिंह, रमेश श्रीवास्तव, रामकिशन अग्रवाल, जेएस गुप्ता, सीएस तोमर, भीष्म हबलानी, शिवशंकर अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, दुर्गेश चौरसिया, धनवंत अग्रवाल, अजय बत्रा, ममता अग्रवाल, सत्येंद्र यादव, सुमन मदान, नरेंद्र सिंघल, शशिभूषण सिंघल, नरेंद्र मंगल एवं सभी जॉन चेयरपर्सन आदि उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









