हजीरा अस्पताल में धूमधाम से मनाया जन्म दिवस

Oct 03 2025

ग्वालियर। जूनियर मलेरिया निरीक्षक बलबीर सिंह परमार कार्यकारी अध्यक्ष एवं सह संयोजक मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर का जन्मदिन हजीरा अस्पताल में मलेरिया कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया। जिसमें सहायक मलेरिया अधिकारी पान सिंह, जितेन्द्र कुमार गौड, रविन्द्र सिंह तोमर, ओपी श्रीवास्तव, अनिल किसान, हीरालाल आर्य, अशोक कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, दिलीप समेत स्थानीय स्टाफ ने उपस्थित होकर बधाइयां देते हुऐ माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।
अपनी संघर्ष शील छबि के लिए प्रसिद्ध वरिष्ठ कर्मचारी नेता परमार हमेशा कर्मचारी हितों के लिए प्रयत्नशील बने रहते है। जिससे कर्मचारी जगत में अपनी विशेष कार्यशैली की पहचान बनाए हुए है। जन्मदिन पर कर्मचारियों द्वारा भाव भी ना अभिनंदन किए जाने सभी कर्मचारियों का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।