नौ देवियों की झांकियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

Oct 03 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आवोध सिंह तोमर ने बताया कि बादलगण किलागेट ग्वालियर पर भगवान श्रीराम दरबार एवं शक्ति का प्रतीक नौ देवियों का पूजन किया गया, यह 28वां दशहरा चल सामारोह है। ग्वालियर दुर्ग से भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ विजय यात्रा निकाली गयी, इस बर्ष नौ देवियों की झांकियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, क्योंकि बिना नारी के सशक्त समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती, इस दशहरा चल सामारोह का सर्व समाज द्वारा जगह- जगह स्वागत किया गया।
 चल सामारोह हजीरा, पडाव, स्टेशन रोड़, गांधी रोड, थाटीपुर, बारादरी, 7 नंबर चौराहा, गोले का मंदिर होते हुए इन्द्रप्रस्थ गार्डन पर विशाल मिलन समारोह के रूप में परिवर्तित हुआ। कार्यक्रम स्थल पर ध्वज पूजन, शमी पूजन तथा अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केवल रावण का पुतला जलाने से बुराईयां खत्म नहीं होती, आज राजनीतिक सामाजिक, आर्थिक रूप से बिघटन कारी शक्तियां जो हमारे भाईचारे को नष्ट कर रहीं हैं,जो हमें आपस मे लडाकर हमारे अंदर द्वेष उत्पन्न कर रही है, उनसे लडऩे की जरूरत है,तभी हम रामराज्य की कल्पना को पूरा कर सकते हैं। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, इसलिए उन्होंने मानव जाति को मर्यादा की शिक्षा दी, ओर जो मर्यादा तोड़ें वह रावण है।
दशहरा मिलन समारोह में राजेश तोमर, अवोध सिंह तोमर, कृष्णपाल जादौन, नीलू भदौरिया, अनूप तोमर, लालू भदौरिया, उदय चौहान, राजपाल चौहान, श्याम सिंह तोमर, महेश प्रताप भदौरिया उपस्थित रहे।