गुर्जर क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन समारोह सम्पन्न
Oct 03 2025
ग्वालियर। गुर्जर क्षत्रिय समाज ग्वालियर द्वारा दशहरा मिलन समारोह एवं गुर्जर धर्म रक्षोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के महेंद्र सिंह यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता भीकम सिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पूरन सिंह राणा, राजकुमार सिंह किरार, हरिसिंह राणा, विजय कुमार सेन, रूपेश यादव, बाबू सिंह गुर्जर, जीतू लोधी, मुलायम सिंह यादव, गिर्राज कक्कड़, जंडेल सिंह गुर्जर बैंसला, दशरथ सिंह कंसाना थे।
मंचासीन अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित व आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को महेंद्र सिंह यादव ने कहा जिस तरह भगवान श्रीराम ने राक्षसों का सर्वनाश कर लंका पर विजय प्राप्त की। इस तरह हमें भी बुराइयों का त्याग कर अच्छाई को अपनाना होगा। दशहरा का यह महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में एवं अन्याय पर न्याय की विजय के रूप में मनाया जाता है।
जिस प्रकार से भगवान राम ने सभी लोगों को साथ लेकर सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर लंका पर चढ़ाई की थी और उनकी विजय हुई थी। इस तरह हम सभी लोगों को भी एक होकर समानता के साथ भाईचारे के साथ सभी जातियों को साथ लेकर चलना होगा।
इस अवसर पर परिमाल सिंह घुरैया, रतिराम सिंह, वीरेंद्र गुर्जर, प्रद्युम्न सिंह गुर्जर, जगदीश चौधरी, हरिकंठ गुर्जर, अजय गुर्जर, अभिषेक हर्षाना, सुरेश गुर्जर, सुरेंद्र पुरासानी, सुरेंद्र इटायदा, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, भूपेंद्र सिंह कराना, रामचित्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









