मेंहदी वाले बाबा के 26वें मेला समारोह मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूजा की
Oct 03 2025
ग्वालियर। शिन्दे की छावनी स्थत मेंहदी वाले बाबा का 26वां मेला समारोह का आयोजन भक्ति के साथ संपन्न हुआ। मेला समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बाबा के मंदिर पर पहुंच कर पूजा आराधना की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति शामिल हुए। वहीं मेंहदी वाले बाबा के सेवक रामेश्वर प्रजापति भगतजी ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं अन्य अन्य समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।
बाबा के मेला समारोह में हजारों लोगों ने शामिल होकर पूजा अर्चना कर भण्डारा प्रसादी भी ग्रहण की। इसमें बड़ी संख्या संत भी शामिल हुए। रामेश्वर प्रजापति भगतजी ने बताया कि मेंहदी वाले बाबा का 26वां मेला समारोह में शामिल होने के लिये लोग दूर दूर से आये थे। इससे पूर्व मेंहदी वाले बाबा की परंपरा अनुसार विशेष पोशक से श्रृंगार किया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में आकृषक बिजली से सजावट की गई थी। सभी आगन्तुक श्रद्धालुओं के भण्डारा प्रसादी की व्यवस्था भी करवाई थी।
इस अवसरहोतम सिंह प्रजापति, डॉ. रामबिहारी प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. कमल प्रजापति, धर्मजीत प्रजापति, भरोसीलाल प्रजापति, मुरारीलाल प्रजापति, अर्जुन प्रजापति भगतजी, दीपक प्रजापति, राकेश प्रजापति, रौनक प्रजापति, अरविन्द प्रजापति, महेश प्रजापति, खेमचंद प्रजापति, मनीष प्रजापति, सुनील प्रजापति, जीतू कुशवाह, हिमांशु प्रजापति, भरोसीलाल प्रजापति, कमलेश फौजी, जीतू प्रजापति, मोनू प्रजापति, पंकज प्रजापति, दीपक प्रजापति, मानसिंह प्रजापति, बलराम प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









